Exclusive: रणबीर की जवानी कैट की दीवानी?
बॉलीवुड के कैसेनोवा कहे जाने वाले रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी..को लेकर खासे चर्चा में है।कहा जा रहा है कि एक बार फिर से इस फिल्म के जरिये दीपिका पादुकोण और वह करीब आ गये हैं, दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन गये हैं, एक-दूसरे की परवाह करते दिखते हैं लेकिन हमेशा रणबीर कपूर ने यही कहा कि दीपिका और उनके बीच केवल वो ही रिश्ता है जो कि एक कोस्टार में होता है।
और शायद वो सही भी हो क्योंकि रणबीर कपूर को दीपिका नहीं शायद कोई और भाता है और वो कोई और. है बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ ।
अगर यह बात सही है तो इसका रियेक्शन सलमान खान और दीपिका पादुकोण दोनों के चेहरे पर देखने लायक होगा क्योंकि दोनों ही सितारे कहते जरूर हैं कि वो अपना बीता हुआ वक्त भूल चुके हैं लेकिन यह सच्चाई नहीं है।
क्योंकि जहां दीपिका कहती रहती हैं कि उन्हे रणबीर से अब कुछ लेना-देना नहीं है तो वहीं सलमान ने भी कह रखा है कि उनका और कैट के बीच में कभी कुछ था ही नहीं, लेकिन फिर भी कैटरीना के साथ हुए हर वाक्ये से सलमान की त्यौरियां चढ़ जाती है तो वहीं रणबीर के साथ किसी को बैठा देखकर दीपिका मैडम भी गुस्से से लाल हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
