अब किंगफिशर मॉडल पर आया रणबीर का दिल!

Rockstar
बॉलीवुड में चुंनिदा फिल्मों से ही चर्चा में आये चॉकलेटी स्टार रणबीर कपूर को आज कल एक नये चेहरे के साथ देखा जा रहा है, ये नया चेहरा है किंगफिशर कैलेंडर मॉडल एंजेला का जिसकी मुहब्त में इन दिनों गिरफ्तार हुए है कपूर फेमिली के साहबजादे रणबीर कपूर। आजकल रणबीर मियां को मैडम एजेंला के साथ वक्त बिताते साथ देखा जा रहा है। खबर ये भी आ रही है कि मैडम फिल्मों में आना चाहती है, इसलिए वो रणबीर के साथ इन दिनों देखी जा रही है।

वैसे रणबीर मियां के बारे में क्या कहा जाये उनका नाम कभी दीपिका, कभी सोनम, कभी कैटरीना तो कभी नरगिस फाकरी के साथ जुड़ता ही रहता है, अब तो वो अपने साथ जुड़ने वाले नामों का विरोध भी नहीं करते हैं, ऐसे में अगर उन्हें एंजेला के साथ देखा जा रहा है तो इसमें लोगों को हैरानी नहीं होनी चाहिए। वैसे मैडम एजेला के दीवाने कई सारे लोग है, उनमें सबसे चर्चित नाम है किंगफिशर कंपनी के मालिक के बेटे सिद्धार्थ माल्या का, जिन्होंने एंजेला के बारे में एक बार कहा था कि उसमें वो सारी खूबियां है जो एक सक्सेसफुल मॉडल में होनी चाहिए।

फिलहाल इन दिनों एंजेला बॉलीवुड की पार्टियों में रणबीर मियां के साथ देखी जा रही है, देखते हैं उनका ये साथ कितने दिन और कब तक चलता है। फिलहाल अभी हाल ही में खबर आयी थी कि अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म रॉक स्टार के अभिनेत्री नरगिस फाकरी के साथ डेटिग कर रहे हैं।

जिससे परेशान होकर रणबीर ने सामूहिक रूप से कहा था कि उनके बारे में गलत अफवाह फैलायी गयी है, उनकी जिंदगी में कोई नहीं है, अगर कोई आयेगा तो वो बहुत जल्द उसका खुलासा कर देंगें। खैर अभी नरगिस का किस्सा शांत नहीं हुआ कि एंजेला प्रकरण शुरू हो गया देखते हैं ये कहानी कितनी लंबी चल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X