वर्ल्ड किसिंग डे पर रणबीर कपूर ने दीपिका को किया किस!
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी कही जाने वाली रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बारे में न्यूज बनते देर नहीं लगती, खास तौर से जब इन दोनों के बीच रिलेशनशिप की हो। मुंबई के एक अखबार ने दावा किया है कि रणबीर ने 6 जुलाई को एक पार्टी के दौरान दीपिका को जोरदार किस किया। खास बात यह है कि उसी दिन विश्व चुंबन दिवस यानी वर्ल्ड किसिंग डे भी था।
खैर रणबीर-दीपिका के मैनेजर्स ने इस खबर के लिये अखबार को खंडन भेज दिया है। लेकिन उससे पहले मीडिया में यह खबर चारों तरफ फैल गई। जब से 'ये जवानी है दीवानी' हिट हुई है, तब से रणबीर-दीपिका की रीयल लाइफ के चर्चे बार-बार हो रहे हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच एक खबर आयी कि रणबीर ने मुंबई में निर्माता रौनी स्क्रूवाला की एक पार्टी में रणबीर और दीपिका बतौर अतिथि पहुंचे। अखबार के अनुसार रणबीर ने पार्टी के दौरान सबके सामने दीपिका को किस किया।
मजेदार बात यह है कि इस खबर के तुरंत बाद यह बात फैल गई कि इस घटना से कैटरीना कैफ रणबीर से खासी नाराज हो गई हैं। असल में कैटरीना और रणबीर की दोस्ती दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि दोनों के बीच टेंशन इसलिये भी बढ़ गया, क्योंकि दीपिका ने आईफा के मंच पर खड़े होकर यह कह दिया कि वो रणबीर से प्रेम करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications