रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ में फिर हुई दोस्ती
रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के बीच का रिश्ता लोगों के सामने तब आया जब एक पार्टी से निकलकर आधी रात को कैट और रणबीर एक कार में कही जाते हुए दिखे कहा जाता है कि इन दोनों ने पूरी रात भी साथ ही बिताई थी। उसके बाद फिर ना जाने क्या हुए रणबीर और कैट दोनों के रास्ते अलग हो गए। आज काफी समय बाद इनके बीच की टकरार खत्म होती दिख रही है।
इन दोनों के बीच की लड़ाई के चलते दोनों ने एक दूसरे के साथ फिल्म में काम करना भी मना कर दिया। अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म के लिए कैट को अपरोच किया था लेकिन जैसे ही बॉलीवुड की इस ब्यूटी को इस बात का पता चला कि फिल्म में रणबीर भी है उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से ही मना कर दिया। फिर क्या था अयान को दीपिका के पास जाना पड़ा।
लेकिन अब कैट ने रणबीर का साथ देना मंजूर कर लिया है खबर यह है कि रणबीर के वर्ल्ड टूर में कैटरीना भी उनका सपोर्ट कर रही हैं। वैसे रणबीर की एए बात तो माननी पड़ेगी कि वो अपनी सारी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते बैलेंस कर के चलते हैं। आज उनकी अच्छी दोस्ती दीपिका पादुकोण के साथ-साथ सिद्धार्थ माल्या के साथ भी हो गई है जो आज दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड हैं।


Click it and Unblock the Notifications