ट्रेलर रिलीज़...7 बार पोस्टपोन...अब FINAL डिब्बाबंद हो जाएगी ये सुपरस्टार फिल्म!
रणबीर कपूर - कैटरीना कैफ स्टारर जग्गा जासूस के साथ क्या हो रहा है, क्या होगा, क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं जानना है। अब तो फिल्म रिलीज़ हो कि ना हो पता नहीं।
अनुराग बसु जग्गा जासूस को अब रिलीज़ कर भी लें तो नुकसान के अलावा कुछ होने वाला नहीं है। फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी जो कि नहीं हो रही है और अब लगातार बाहुबली से लेकर अगस्त तक धड़ाधड़ फिल्मों की बरसात होगी।
ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि रणबीर कपूर - कैटरीना कैफ की जग्गा जासूस रिलीज़ होगी भी, तो भी उसे दर्शक मिल पाएंगे, ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा है। ऊपर से अभी तक फिल्म की शूटिंग चल ही रही है।

खबरों की मानें तो अनुराग बसु अभी भी फिल्म के कई सीन से खुश नहीं हैं और एक बार फिर उन्हें शूट करना चाहते हैं। अब ज़रा सोचिए, एक तरफ रणबीर कपूर का बढ़ा हुआ वजन जो कि वो धीरे धीरे कम कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग में व्यस्त हो चुकी हैं। ऐसे में अनुराग बसु जग्गा जासूस को कब और कैसे शूट कर रहे हैं, ये तो वो ही जानें।
वहीं बार बार शूट करने से फिल्म का बजट कितना बढ़ चुका होगा ये तो कोई सोचना भी नहीं चाह रहा। अगर फिल्म डिब्बाबंद हो जाती है तो फिर भी उम्मीद है कि कुछ पैसा रिकवर हो जाए।
वैसे भी फिल्म 2015 से अब तक कितनी बार पोस्टपोन हो चुकी है भगवान जाने। लेकिन जब भी परदे पर एक्स जोड़ियां आईं हैं तो कमाल ही हुआ है -


Click it and Unblock the Notifications











