तगड़ा Rumor: इतने तमाशे के बाद साथ छेड़छाड़ करते दिखे रणबीर - कैटरीना!
[गपशप] हर कहानी के दो पहलू होते हैं लेकिन इस रणबीर कैटरीना ब्रेक अप तो तमाशा बन कर रह गया है क्योंकि इस कहानी में इतने ट्विस्ट हैं कि पूछिए ही मत। अब तो आप इनके बारे में नई बातें सुनकर मानना ही नहीं चाहेंगे।
दरअसल, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप के बाद सबको एक ही चिंता थी - जग्गा जासूस का क्या होगा? जो भी रणबीर और कैटरीना फैन्स हैं वो जानते हैं कि फिल्म 2 सालों से बन रही है और बन ही रही है।
[ सुलतान सलमान ने किया कैटरीना को UPSET]
ऐसे में फिल्म जून में आखिरकार रिलीज़ होने वाली थी और रणबीर कैट मोरोक्को में आखिरी पार्ट शूट करने वाले थे लेकिन फिर हो गया ब्रेक अप।
लेकिन इस ब्रेक अप के बाद अनुराग बसु को लगा कि फिल्म के कुछ सीन फिर शूट करने हैं और रणबीर कैट को सेट पर पहुंचना पड़ा। बस यहीं से शुरू होती हैं दो बिल्कुल उल्टी कहानियां और दोनों ही काफी दिलचस्प हैं और उसके मुताबिक दोनों में ऑल इज़ वेल हो चुका है -


Click it and Unblock the Notifications


