करीब आ रहे हैं रणबीर-कैटरीना?

अब सल्लू तो दिल तोड़ने और फिर उसे जोड़ने में माहिर हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड्स का इतिहास कहता है। मगर कैटरीना अब भी अपना टूटा दिल लिए फिर रही हैं। वैसे 'राजनीति' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के दौरान रणबीर और कैटरीना की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं थी।
मगर इसके बाद दोनों अपने करियर में व्यस्त हो गए। कैटरीना 'तीस मार खां' में और रणबीर इम्तियाज अली की आनेवाली फिल्म 'रॉकस्टार' में, जिसकी शूटिंग इन दिनों वो दिल्ली में कर रहे हैं।
इसी बीच रणबीर के इश्के के किस्से उनकी 'रॉकस्टार' की नई अभिनेत्री नर्गिस फाकरी से शुरु हुए और कैट-रणबीर के बीच दूरियां आ गईं। सुनने में तो ये भी आया है कि इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ और रणबीर ने कैट के फोन और मैसेजेस का जवाब देना भी बंद कर दिया।
फिर कैटरीना दिल्ली पहुंची और उन्होंने रणबीर की बहन रिद्धिमा के घर पर रणबीर से मुलाकात की। इसके बाद दोनों के बीच की गलतफहमी दूर हुई और अब लगता है दोनों फिर करीब आ रहे हैं? क्यों आपका क्या कहना है इस बारे में, कैट की जोड़ी सल्लू के साथ ज्यादा जमती हा या रणबीर के साथ?


Click it and Unblock the Notifications