रणबीर - कटरीना के घर की कीमत दो करोड़ रूपये सालाना
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ अपने नए घर में जल्द शिफ्ट हो रहे हैं। और इसके लिए ये दोनों 2 करोड़ रूपये देंगे। दरअसल इस घर के एक महीने का किराया है 15 लाख रूपये। दोनों जल्द ही अपने इस आशियाने में शिफ्ट होने जा रहे हैं।
हालांकि रणबीर ने कभी किराये के घर में रहने के बारे में सोचा भी नहीं होगा। जिसके पास अपना खुद का बंगला हो, वो भी पुश्तैनी वो ऐसा सोचेगा भी क्यों? हालांकि कटरीना जबसे मुंबई में शिफ्ट हुई हैं तब से वो किराए के घर में ही रह रही हैं। इस लिहाज़ से वो रणबीर से ज़्यादा एक्सपीरियेंस्ड हैं। इसलिए घर के सारे कागज़ात का ध्यान कटरीना खुद रख रही हैं।
गौरतलब है कि रणबीर और कटरीना ने अपने रिश्ते को थोड़ा ज़्यादा समय देने के लिए कार्टर रोड पर एक सी फेसिंग पेंटहुाउस खरीदा है। दोनों ने घर को पूरा समय दिया है डिज़ाइन से लेकर सजावट तक। अब उनका अपना सपनों का घर बनकर तैयार है और अगले हफ्त तक वो इसमें शिफ्ट हो जाएंगे। Home Sweet Home के लिए हमारी तरफ से भी बधाइयां!


Click it and Unblock the Notifications