बधाई हो.. रणबीर और कैटरीना मई में हो जाएंगे एक.. ऑफिशियली!
[गपशप] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ चाहे कितना ही मीडिया से दूर भागें, मीडिया उनसे जुड़ी किसी भी खबर को नहीं छोड़ता। ताजा खबरों की मानें तो इस महीने यानि की मई के अंत में रणबीर और कैटरीना के रिलेशनशिप को ऑफिशियली मोहर लग जाएगी।
एक नजदीकि सूत्र के मुताबिक, कपूर खानदान में दोनों की शादी की बातें शुरू हो गई हैं। कुछ ही दिनों पहले कैटरीना को कपूर खानदान के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया था। जहां रणबीर के चाचा और दादी तक मौजूद थीं।
कैटरीना और रणबीर की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं, उनके फैंस के साथ साथ हर बॉलीवुड प्रेमी इनके शादी का इंतजार कर रहा है। लेकिन रणबीर और कैट हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप ही रहना पसंद करते हैं।
PICS: जब अनुष्का और रणबीर ने बना डाला विराट का मजाक
एक सूत्र की मानें तो, 'दोनों की फैमिली इस महीने के अंत तक एक स्पेशल फंक्शन प्लान कर रही हैं, जहां रणबीर- कैट का रोका यानि की सगाई हो जाएगी। लिहाजा, फिर उम्मीद है कि शादी की शहनाई भी हमें जल्दी ही सुनने को मिलेगी। इस मौके पर परिवार के लोगों के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
बता दें, 15 मई को रणबीर की फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' रिलीज होने वाली है, जिसके बाद यह फंक्शन किया जाएगा। वहीं तब तक कैटरीना भी कांस फिल्म महोत्सव से वापस आ जाएंगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


