Exclusive- रणबीर-कैटरीना की सगाई के छप गये कार्ड!

हेडलाइन पढ़कर शायद आप भी चौंक गये होंगे। हमारा भी कुछ यही रिएक्शन था जब हमें ये पता चला कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की सगाई के कार्ड छप गये हैं। असल में ये बात किसी अखबार में छपी है लेकिन उस अखबार का नाम लीक नहीं किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि किसी अखबार में खबर आई है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की सगाई के कार्ड छप गये हैं। लेकिन मीडिया के किसी और को इस खबर को लेकर कोई आइडिया नहीं है। कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर दोनों की ही करीबी दोस्ती को लेकर गॉसिप तो काफी पहले सी ही आ रही थीं लेकिन बात यहां तक पहुंच चुकी है ऐसा किसी को नहीं पता था।

वैसे अगर इस खबर की सच्चाई को परखा जाए तो आपको याद दिला दें कि इसी साल अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन्स के दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि वो अभी शादी के बारे में सोच नहीं रहे हैं और ना ही किसी को लेकर सीरियस हैं। रणबीर कपूर के अलावा कैटरीना कैफ भी अपनी शादी को लेकर कुछ सीरियस नहीं हैं क्योंकि इस वक्त उनका करियर काफी ऊंचाईं पर है और वो अपने किरियर के इस मकाम पर आकर अचानक शादी करके अपना करियर ग्राफ नीचे गिराना तो नहीं चाहती होंगी। लेकिन रणबीर और कैटरीना के रिश्ते को लेकर भी कोई कुछ क्लियर नहीं कह सकता क्योंकि कुछ ही दिन पहले दोनों की काफी करीबी तस्वीरें लीक हुई थीं।

उन तस्वीरों के बाद ही लोगों ने कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर को लेकर बातें बनानी शुरु कर दी थीं कि दोनों वाकई एक दूसरे के प्यार में हैं। लेकिन अब ये सगाई के कार्ड वाली खबर को सुनने के बाद तो लोगों में और भी खलबली मच गयी है। वैसे अभी तक इस खबर को लेकर किसी भी तरह की कोई कंफरमेशन नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X