रणबीर के बेडरूम को डेकोरेट कर रही हैं कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के गलियारों में यह इस समय की सबसे बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि पाली हिल स्थित बंगले को सजाने और डेकोरेट करने के लिये रणबीर कपूर ने इंटीरियर डेकोरेटर कृष्ण राज को जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि कृष्ण राज को गाइड करने का काम कैटरीना कैफ कर रही हैं।
इस आशियाने को सुंदर बनाने के लिये कैटरीना की टिप्स भी ली जा रही हैं। दीवारों का रंग कैसा हो, ड्रॉइंगरूम में क्या-क्या रखा जाये, दीवार पर तस्वीर कैसी हो, डाइनिंग टैबल किधर रखी जाये, बेडरूम का इंटीरियर कैसा हो, ऐसे तमाम फैसले रणबीर और कैटरीना मिलकर ले रहे हैं।
दोनों के रोमांस की चर्चाओं के बीच अब खबर है कि दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों का बांद्रा स्थित घर दो साल से बन रहा है। साथ ही इसके अगले साल तक इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है और उसके बाद दोनों वही रहेंगे। यह तीन मंजिला बंगला है, जिसमें कैटरीना-रणबीर अपनी आगे की लाइफ को नये रंग प्रदान करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











