तगड़ा RUMOR: बर्थ डे पर हो गई रणबीर और कैट की सगाई!
[गपशप] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ फिलहाल लंदन में है और इसकी एक वजह। अगर गपशप गली की मानें तो रणबीर और कैट ने सगाई कर ली है और अब रणबीर कैट के परिवार से मिलने लंदन गए हैं।

कुछ चर्चित अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ को अलीबाग में एक प्लैटिनम रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज़ किया। जिसके बाद दोनों लंदन की फ्लाईट लेकर उड़नछू हो चुके हैं।
[शाहिद की शादी से शुरू हुई रणबीर के लिए आफत, करीना के लिए राहत!]
अब इस गपशप में कितनी सच्चाई है ये तो कोई कभी नहीं जान पाएगा लेकिन अगर सगाई हो गई है तो फिर इतना छिपाना क्यूं! खैर अगर सगाई हुई तो बधाई हो और नहीं हुई तो Better Luck Next Time! 


Click it and Unblock the Notifications

