Alert..अमिताभ और रणबीर के बावजूद..इन दो फिल्मों को..खरीदार की तलाश..
सरकार 3 और जग्गा जासूस के वितरण को लेकर फिल्म बाजार गर्म हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार 3 के वितरण के लिए लगभग 40 करोड़ की बोली लगाई गई है।
रामगोपाल वर्मा की सरकार 3 और अनुराग बसु की जग्गा जासूस इस साल अप्रैल में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि अनुराग बसु की जग्गा जासूस की रिलीज तारीख को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
लेकिन इससे पहले इन दोनों ही फिल्मों ने फिल्म मार्केट में अपना दांव लगाना शुरू कर दिया है। हाल ही में अनुष्का शर्मा और शाहरूख खान स्टारर रहनुमा के वितरण अधिकार को तकरीबन 110 करोड़ में खरीद लिया गया है।

देर से ही सही मगर अमिताभ बच्चन स्टारर सरकार 3 और जग्गा जासूस के वितरण को लेकर फिल्म बाजार में हलचल शुरू हो गई है। वर्ल्डवाइल्ड इन दोनों ही फिल्मों के थिएट्रिकल राइट्स की खरीदारी पर चर्चा शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस वक्त जग्गा जासूस पर मामला थमा सा हुआ है। वहीं खबर है कि निर्देशक रामगोपाल वर्मा की इस मल्टीकास्ट से लकदक सरकार 3 के वितरण को खरीदने के लिए तकरीबन 40 करोड़ की बोली लगाई गई है।
मामला फिलहाल अभी तक यहीं पर थमा हुआ है। गौरतलब है कि सरकार 3 की रिलीज तारीख 7 अप्रैल तय की गई है। इस फिल्म के पास महज दो सप्ताह का समय शेष बचा हुआ है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों ही फिल्मों के थिएट्रिकल राइट्स को कितने में खरीदा जाता है।
बहरहाल,इससे पहले जानते हैं कि आखिर क्यों इन दोनों फिल्मों की थिएट्रिकल राइट्स को लेकर इतना सस्पेंस क्यों बरकरार है। क्या है इन दोनों ही फिल्मों का गणित। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
