#MatchFound: इस तमाशे के बाद परफेक्ट सलमान बन गए रणबीर !
रणबीर कपूर और सलमान खान एक दूसरे से जितना अलग होने की कोशिश कर लें लेकिन दोनों सेम टू सेम हैं और इसका प्रूफ है रणबीर कपूर का हालिया तमाशा। दरअसल, उन्होंने एक फोटोग्राफर के साथ उसी अंदाज़ में कहासुनी की जैसा सलमान करते रहते हैं।
हुआ यूं कि रणबीर अपने घर से अयान मुखर्जी के घर जाने के लिए निकले और एक फोटोग्राफर उनका पीछा करने लगा। लेकिन फिर रणबीर ने उसे बुलाया और दम भर सुनाया। रणबीर का कहना था - मैं जहां जाता हूं तुम लोग पीछा करने लगते हो। डॉक्टर के यहां भी अकेले नहीं जा सकता।
[सलमान ने पकड़ा...बुलाया...जमकर सुनाया और हुआ महाड्रामा!]
इसके बाद रणबीर ने फोटोग्राफर का फोन छीन लिया और कहा बाद में आकर लेना। फिर रणबीर और अयान लेट नाइट डिनर के लिए गए। और रात 3 बजे तक फोटोग्राफर अपने फोन का इंतज़ार करता रहा।
[सलमान को फिर आया गुस्सा...और दिया थप्पड़!]
जब रणबीर डिनर करके निकले तो वापस फोटोग्राफर को खरी खोटी सुनाई और उस बेचारे के पास हां में हां मिलाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था, उसका फोन जो रणबीर के पास था।
जानिए सलमान और रणबीर का वो सीक्रेट दोस्ताना जो कोई नहीं कर पाया कैच -


Click it and Unblock the Notifications