टाईगर सीक्वल की ज़ोरदार थी प्लानिंग लेकिन सलमान खान आउट, रणबीर कपूर की हुई एंट्री
सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म यशराज फिल्म्स की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई। दूसरी तरफ टाईगर सीक्वल की तैयारी भी ज़ोरदार तरीके से शुरू हो गई।
लेकिन अब खबर है कि यशराज फिल्म्स में एक नई एंट्री हो चुकी है। और ये एंट्री है रणबीर कपूर की। जी हां, रणबीर कपूर यशराज के नए पोस्टर बॉय हैं और वो पुनीत मल्होत्रा की अगली फिल्म में फाइनल हैं।

दिलचस्प ये है कि यशराज फिल्म्स इस साल भले ही आमिर खान को लेकर आ रहा हो लेकिन यशराज के आने वाले सभी प्रोजेक्ट यंग सितारों के साथ हैं।
एक तरफ, एक प्रोजेक्ट के लिए टाईगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन को साइन किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ, वरूण धवन और अनुष्का शर्मा सुई धागा में नज़र आ रहे हैं।
इसके अलावा, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा, संदीप और पिंकी फरार में नज़र आएंगे। पुनीत मल्होत्रा ने यशराज के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है जिसमें से पहली रणबीर कपूर के साथ है।
रणबीर ने यशराज के लिए दो फिल्में की हैं - बचना ऐ हसीनों और रॉकेट सिंह। दिलचस्प ये भी है कि रणबीर की सबसे बड़ी हिट ये जवानी है दीवानी पूरी यशराज कलेवर की धर्मा प्रोडक्शन्स फिल्म थी।
अब देखना है कि क्या रणबीर, यशराज फिल्म्स के लिए नए सुलतान और नए टाईगर बन पाते हैं। वैसे सलमान और रणबीर में एक अजीब सा कनेक्शन है -


Click it and Unblock the Notifications

