..................... Ranbir Kapoor is all set for marriage with Katrina Kaif and has some immediate engagement plans. - Hindi Filmibeat

28 सितंबर को रणबीर-कैटरीना की सगाई!

सुनने में आपको अजीब जरूर लगेगा लेकिन जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बॉलीवुड के 'बेशर्म' ब्वाय रणबीर कपूर बहुत जल्द कैटरीना कैफ से सगाई करने जा रहे हैं। रणबीर इन दिनों अपने करीबियों से कैटरीना कैफ के बारे में विचार जानने को उत्सुक और बेताब है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके दोस्त और करीबी भी उनके लिेए कैटरीना को पसंद कर दे हैं तो वह बहुत जल्द अपने प्यार की अंगूठी कैटरीना को पहना देंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि रणबीर अपने जन्मदिन 28 सितंबर को फाइनली कैटरीना को प्रपोज करेंगे।

एक अंग्रेजी अखबार के खबर के मुताबिक को यह तक कह दिया गया है कि रणबीर-कैटरीना के सगाई के कार्ड तक छप गये हैं। हालांकि यह खबर सही है या नहीं इस बारे में पुष्टि होना बाकी है लेकिन इतना तय है कि रणबीर-कैटरीना की शादी और सगाई की बात आज बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बन गया है।

मालूम हो कि इन बातों को हवा तब मिली जब स्पेन में कैटरीना और रणबीर के फुरसत के पलों की वो फोटो मीडिया में लीक हो गयी। जिसमें स्पेन के बीच में कैटरीना रणबीर के साथ बिकनी पहने घूम रही थीं। तस्वीरों के वायरल होने पर कैटरीना काफी दुखी और नाराज हुई थीं जिसके कारण उन्होंने मीडिया को एक ओपन लेटर तक लिख दिया था।

रणबीर-कैटरीना के रिश्तों की सच्चाई क्या है? इस बारे में तो केवल वो दोनों या फिर आने वाला वक्त ही बता सकता है लेकिन इतना तो तय है कि इन दिनों बॉलीवुड के बच्चे-बच्चे की जुबान पर केवल रणबीर-कैटरीना का ही नाम है।

आईये एक बार फिर से नजर डालते हैं रणबीर-कैटरीना के स्पेन की तस्वीरों में जिसके बाद दोनों को लेकर बातें शुरू हो गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X