रणबीर ने प्रियंका को कहा सॉरी

देखें : अंजाना-अंजानी की तस्वीरें
सूत्रों के मुताबिक, एक सीन के दौरान प्रियंका और रणबीर को हाथ पकड़कर दौड़ना था। दौड़ते-दौड़ते अचानक प्रियंका गिर गईं और उनके सिर और पांव से खून बहने लगा । रणबीर को उस समय तो यह पता नहीं लगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने मुड़कर देखा तो हैरान रह गए। सूत्रों के मुताबिक, दरअसल रणबीर सीन देने में इतने मशगूल थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि प्रियंका उनके साथ नहीं हैं।
बीच में रणबीर को पता लगा, तो प्रियंका को देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है और उन्होंने उनसे ध्यान न देने के लिए माफी मांगी। जब प्रियंका को थोड़ा आराम आया, तो उसके बाद ही उस सीन पर दोबारा काम शुरू हुआ।


Click it and Unblock the Notifications