#2017Mahaclash: हो गया एलान...एलर्ट हैं सलमान...टाईगर सीक्वल पोस्टपोन!
कुछ दिनों पहले खबर थी कि सलमान खान अपना टाईगर सीक्वल क्रिस्मस पर ही रिलीज़ करेंगे लेकिन पिछले कुछ दिनों में सब कुछ बदल गया है। सलमान की सारी तिकड़म फेल हो गई है।
रणबीर कपूर अपनी दत्त बायोपिक में जुटे हुए हैं और उन्होंने आखिरकार उन सब अटकलों पर पानी डाल दिया है जिसके मुताबिक दत्त बायोपिक पोस्टपोन हो चुकी है और अगले साल रिलीज़ होगी।
रणबीर कपूर ने स्पष्ट किया है कि दत्त बायोपिक 60 प्रतिशत पूरी हो चुकी है यानि कि मई - जून तक फिल्म की शूटिंग खत्म भी हो जाएगी। और इसके बाद फिल्म को दिसंबर में रिलीज़ करने की तैयारी भी पूरी कर ली जाएगी।

खबर है कि कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी टाईगर ज़िंदा है के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से मिले और दोनों फिल्मों के क्लैश होने के फायदे और नुकसान गिना डाले। अभी तक किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की थी।
लेकिन कल से रणबीर कपूर का संजय दत्त लुक वायरल हो चुका है और इन तस्वीरों से एक बात तो साफ है कि वो इस फिल्म से आग लगा देंगे वहीं राजकुमार हिरानी फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।
सलमान ने फिल्म को आगे बढ़ाने की तिकड़म भी भिड़ा दी है। लेकिन संजय दत्त सलमान का साथ देते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल के लिए तो टाईगर ज़िंदा है, दत्त बायोपिक से क्लैश कर के ही रहेगी।
वैसे भी दत्त बायोपिक को लेकर रणबीर के काम की हर जगह तारीफ हो रही है। लेखक अभिजात जोशी की मानें तो रणबीर कपूर को 100 साल तक याद रखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications