Oooo..कैटरीना से शादी की बात पर रणबीर कपूर ने कहा....

[गपशप] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी..लगता है, जब तक ये दोनों सितारे एक-दूसरे के हो नहीं जाते, लोग इनका पीछा नहीं छोड़ने वाले। जी हां, पिछले कई महीनों से इनकी शादी बॉलीवुड टाउन का हॉट गॉसिप बनी हुई है।

अभी तक कहा जा रहा था कि रणबीर- कैट इसी साल शादी करने वाले हैं। लेकिन अब खबरों की मानें तो दोनों अगले साल के अंत में सात फेरे लेने की सोच रहे हैं। जी हां, एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए रणबीर ने अपनी शादी से जुड़े कई राज खोले हैं।

अपने और कैटरीना के रिलेशनशिप पर हमेशा चुप रहने वाले रणबीर ने कहा है कि इस साल वे दोनों ही अपनी अपनी फिल्मों में काफी बिजी हैं। लिहाजा, वे 2016 के अंत में शादी की प्लान बना रहे हैं। दोनों के परिवार भी इसपर राजी हैं।

रणबीर- कैटरीना को मॉम नीतू कपूर से मिली एक 'स्पेशल मैरेज टिप'!

इतना ही नहीं, रणबीर ने कहा कि हम दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं। लेकिन हम अभी इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि, मैं 33 साल का हूं और अब वक्त आ गया है कि एक रिलेशन की शुरूआत करूं। कैटरीना भी यही चाहती हैं।

हम्मम.. अब रणबीर अगले साल भी शादी करते हैं या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। बहरहाल, रणबीर की फीमेल फैंस यह जानकर जरूर खुश होंगी।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X