#Superb: अगली फिल्म के लिए सलमान खान बनेंगे रणबीर कपूर!

रणबीर कपूर सलमान खान को काफी फॉलो करते हैं, ये बात आप मानिए तो अच्छा मत मानिए तो भी अच्छा। रणबीर और सलमान का नाम जब भी साथ आता है, अपने आप ही माहौल बन जाता है।

ज़ाहिर सी बात है कि उनका इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। जब रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ अजब प्रेम की गज़ब कहानी शूट कर रहे थे उस दौरान, सलमान खान की गर्लफ्रेंड थीं कैटरीना कैफ।

ranbir-kapoor-go-the-salman-khan-way-for-jagga-jasoos

इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी था लेकिन फिर सारे समीकरण बदल गए। बहरहाल, सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्लॉप हो चुकी है और सलमान इस फिल्म का पैसा डिस्ट्रीब्यूटर्स को वापस करने वाले हैं।

और सलमान से सीखते हुए अब रणबीर कपूर भी कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर का करियर काफी समय से नीचे ही चल रहा है। दो दिन बाद जग्गा जासूस रिलीज़ हो रही है लेकिन रणबीर ने फिल्म का बैकअप बना लिया है।

माना जा रहा है कि अगर फिल्म नहीं चली तो रणबीर कपूर डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म पर लगा पैसा लौटा देंगे। इसी शर्त पर शायद फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर्स मिले हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर जग्गा जासूस प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

दिलचस्प ये है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नज़र आ रहे हैं। फिल्म जब शुरू हुई तब दोनों साथ थे और अब दोनों अलग हो चुके हैं। वैसे रणबीर ने सलमान से केवल यही नहीं सीखा, दोनों के बीच काफी कुछ कॉमन है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X