फिर से करीब आना चाहते हैं रणबीर-दीपिका!

पहले तो लोग कह रहे थे कि वो संजोग से पार्टी में मिल गये थे लेकिन इस बात का खंडन खुद रणबीर कपूर ने कर दिया कि ...ना तो वो दोनों संजोग से मिले थे और ना ही दोनों एक-दूसरे से बच रहे थे। वो वाकई में साथ थे। इन बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ही सितारे फिर से नयी शुरूआत करना चाहते हैं।
तभी तो एक-दूसरे के लिए आग उगलने वाले ये सितारे अब एक-दूसरे का पक्ष लेते नजर आ रहे हैं। शायद दोनों को ही अलग-अलग रह कर अपनी गलतियों का एहसास हो गया है इसलिए ये अपनी भूल सुधार कर फिर से एक होने जा रहे हैं।
खैर अगर ऐसा होता है तो उन लोगों को बहुत खुशी होगी जो इन्हें अलग-अलग देखकर काफी परेशान हुआ करते थे। अगर सब कुछ वाकई में ठीक हो गया तो हो सकता है कि सिने दर्शकों को बहुत जल्द किसी फिल्म में दोनो सितारों को साथ देखने का मौका मिले क्योंकि दोनों ही कलाकारों की डिमांड बहुत ज्यादा है। खबर ये भी आ रही है कि दोनों ने अनीस बज्मी की एक फिल्म भी साइन कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications