आखिर रणबीर-दीपिका के बीच चल क्या रहा है!

बॉलीवुड के हॉट कपल माने जाने वाले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने ब्रेक अप के बाद आजकल फिर से एक दूसरे के करीब देखे जा रहे हैं। ये सिर्फ फिल्म की ही बात नहीं है बल्कि एक दूसरे को लेकर दोनों कुछ ज्यादा ही पसेसिव भी नज़़र आ रहे हैं। आजकल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान ही रणबीर कपूर ने मीडिया द्वारा दीपिका से पूछे गये एक पर्सनल प्रश्न पर गुस्सा होकर कुछ इस तरह रिएक्ट किया कि खुद दीपिका भी हैरान रह गयीं। मीडिया ने दीपिका से पूछा था कि क्या वो अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन के लिए भी टैटू बनाएंगी।

रणबीर कपूर इस सवाल के पूछे जाने पर रणबीर भड़क गए और पत्रकार को मर्यादा में रहने की चेतावनी तक दे डाली। रणबीर ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि फिल्मी दुनिया में कोई भी अभिनेता अपनी फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसा करता होगा। हमारा भी एक व्यक्तिगत जीवन होता है। हम यह सब फिल्म के लिए करते हैं, लेकिन जब हम घर जाते हैं वहां हमारा परिवार, माता-पिता और दोस्त होते हैं। इसलिए आपको इनका सम्मान करना चाहिए। आपने जो दीपिका से सवाल पूछा है अगर वह इसका जवाब देती है, तो यह आपके लिए महज एक लेख होगा। आपको प्रेस कांफ्रेस में मर्यादा रखनी चाहिए और इस तरह के सवाल नहीं पूछने चाहिए।"

31 मई को रिलीज होने वाली अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में काल्को कोचलीन और आदित्य राव कपूर भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर का नाम 'बनी' है। उनका मानना है कि इस तरह के नाम पात्रों के लिए बहुत अनुकूल रहते हैं। साथ ही रणबीर ने कहा कि लोगों को इस तरह के अलग नाम वाले किरदार याद रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X