यह जवानी है दीवानी : नफरत-मुहब्बत के बीच अटकी दीपिका
इन दिनों एक बार फिर से अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चर्चा में हैं वजह है उनकी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी। फिल्म एक लवस्टोरी है जिसके लिए दोनों के एक्स लव को काफी भूनाने की कोशिश की जा रही है।
सबको लगता है कि रणबीर-दीपिका के बीच में वाकई में नजदीकियां आ गयी है। दोनों के पहले प्यार में अभी भी कुछ ऐसा बचा है जो उन्हें एक-दूसरे की बात सुनने पर मजबूर करता है।
कहा जाता है कि दोनों शूटिंग सेट पर घंटों समय बिताते हैं। साथ में खाना खाते हैं, एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते हैं। सामान्य तौर पर कोस्टारों के बीच में इतनी दोस्ती नहीं देखी जाती है। लेकिन दीपिका है कि अभी भी यही गाती फिर रही हैं कि वो ऱणबीर के साथ अपना बीता हुआ कल भूल चूकी हैं। और आज वो रणबीर की केवल एक दोस्त हैं।
सोचने वाली बात यह है कि आखिर वो क्या चीज है जिसके कारण दीपिका मैडम सच को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। शायद कुछ पुराने रिश्ते की कड़वाहट और नफरत है जो रणबीर के पास उन्हें जाने से रोक रहा है। शायद दीपिका के लिए यहां यह कहना सही होगा कि नफरत पास ना आने दे, मुहब्बत दूर ना जाने दे।खैर सच्चाई क्या है इस बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन दोनों के अफेयर की वजह से यह फिल्म अभी से ही लोगों की उत्सुकता का केन्द्र बनी हुई है। फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी है। यह फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
