दीपिका के लिए रनबीर ने सिगरेट छोड़ी

सूत्रों के अनुसार दीपिका को रनबीर की सिगरेट पीने की आदत पसंद नही है। इसीलिए रनबीर ने पहले से ही दीपिका के जन्मदिन के तोहफे की तैयारी कर दी है।
जनवरी 1 तारिख से ही रनबीर ने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। मजे की बात है उनके परिवार वाले इस आदत को छुड़ाना चाहते थे लेकिन इसमें कामयाब नही हो पाए।
लेकिन रनबीर दीपिका की खातिर सिगरेट पीना छोड़ दिया है। दीपिका को रबनीर के इस फैसले से काफी खुशी हुयी है। अच्छी बात यह है कि दीपिका ने रनबीर को उनकी इस आदत के लिए कभी परेशान नही किया है।
दीपिका ने उन्हें हर हाल मे स्वीकार किया है लेकिन साथ ही यह बता दिया है कि उन्हें उनकी सिगरेट पीने की आदत पसंद नही है। और अब जब रनबीर ने यह आदत छोड़ दी है तो दीपिका की खुशी दो गुनी हो गयी है।


Click it and Unblock the Notifications