दीपिका ने रनबीर को सरप्राइज किया
हाल में दीपिका पादूकोण ने रनबीर कपूर को पार्टी देकर आश्चर्य में डाल दिया। आश्चर्य की बात यह थी कि दीपिका ने उनके जन्मदिन की पार्टी अकेले ही दे डाली।
दीपिका ने काफी शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में रनबीर के खास दोस्तों को भी बुलाया गया था। रनबीर शहर में नहीं थे। जब वे भोपाल से फिल्म राजनीति की शूटिंग करके लौटे तो दीपिका उन्हें और उनके दोस्तों को एक रेस्टोरेंट में ले गई।
दीपिका ने पार्टी तो दी ही साथ में एक उपहार भी दिया। वह उपहार था एक लैपटॉप। रनबीर अपनी प्रेमिका की इस कारगुजारी से काफी खुश हुए उन्होने सोचा भी नहीं था कि कोई उनको इतना आश्चर्य में डाल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications