अरे..ये रणबीर- दीपिका शिमला की वादियों में साथ-साथ!
इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि रणबीर कपूर और दीपिका की जोड़ी साथ काफी हॉट लगती है। नहीं..नहीं..हम ऑनस्क्रीन जोड़ी की बात कर रहे हैं, क्योंकि ऑफस्क्रीन तो आपको पता ही है कि ये दोनों अब साथ नहीं हैं।

बहरहाल, तो फिर ये दोनों साथ शिमला की वादियों में क्या कर रहे हैं। तो जनाब आपको बता दें, कि रणबीर- दीपिका शिमला में कोई हॉलीडे मनाने नहीं , बल्कि शूटिंग के सिलसिले में गए हैं। अब रणबीर-दीपिका सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। और दोनों इम्तियाज अली की अगली फिल्म 'तमाशा' में साथ दिखने वाले हैं।
साजिद नाडियावाला के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कुछ शूटिंग कॉर्सिका, फ्रांस में भी हो चुकी है। जबकि फिल्म का सेकेंड पार्ट शिमला में फिल्माया जा रहा है। इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान दे रहे हैं।
आपको बता दें, इससे पहले दोनों अयान मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में नजर आए थे। जिसकी शूटिंग भी शिमला में की गई थी। लिहाजा, इस बात की उम्मीद तो की जा सकती है कि तमाशा कि शूटिंग के दौरान पुरानी यादें इन्हें परेशान तो जरूर कर रही होगी। क्योंकि उस वक्त ये रिलेशन में थे।
बहरहाल, रणबीर-दीपिका के फैंस तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जब इम्तियाज अली और ए आर रहमान जैसे नाम जुड़े हों, तो इंतजार तो बनता है।


Click it and Unblock the Notifications