सिद्धार्थ को छोड़ फिर रणबीर के पास आईं दीपिका
बॉलीवुड में कोई ये नहीं समझ पा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच चल क्या रहा है कभी दीपिका रणबीर से रूठकर सिद्धार्थ माल्या के पास चली जाती हैं तो अगले पल सिद्धार्थ से रूठकर रणबीर के साथ हसती बोलती दिखाईं देती हैं।
हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान रणबीर की एक हरकत के बाद सब यही सोच रहे हैं कि रणबीर एक बार फिर से दीपिका को अपनी लाइफ में वापस बुलाना चाहते हैं। दरअसल एक इवेंट के दौरान दोनों ने बहुत अच्छी बातचीत की और इस दौरान दीपिका ने बताया कि वो म्यूजिक का भी शौक रखती हैं, उनकी दिली इच्छा है कि वो पियानो सिखें।
फिर क्या था अगले ही दिन दीपिका के घर पर पियानो कोई गिफ्ट दे जाता है। अब ये तो साफ है कि इस गिफ्ट को भिजवाया किसने था। वैसे आजकल दीपिका भी अकेली अकेली ही दिख रही हैं पता नहीं इनके और सिद्धार्थ के बीच क्या हुआ है। लगता है अब सिद्धार्थ को भी लगने लगा है कि दीपिका केवल रणबीर को भुलाने के लिए ही उनका हाथ थामा था।
लेकिन वो आज भी रणबीर को भूला नहीं पाईं है जिसके चलते उनकी दोस्ती वैसी ही है इतना ही नहीं जब भी और जहां भी रणबीर बुलाते है दीपिका तुरंत वहां उनके बुलाने पर पहुंच जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications