रनबीर ने प्रचार से मना किया
बालीवुड अभिनेता रनबीर कपूर ने डेनिम ब्रांड के प्रचार का प्रस्ताव यह कहते हुए ठुकरा दिया कि यह ज्यादा मंहगा नही है जबकि उनकी प्रेमिका दीपिका पादूकोण ने इस ब्रांड के महिला रेंज के लिए प्रचार किया है।
प्रचार संस्थान के एक सूत्र के अनुसार, '' रनबीर की फिल्में भले की ज्यादा न चल रही हो लेकिन प्रचार के लिए उनकी मांग काफी है। हाल में उन्होंने दो बड़े अंतराष्ट्रिय प्रचार के प्रस्ताव ठुकरा दिए। उनका कहना था कि दोनों के लिए दिया जाने वाला पैसा कम था।''
जब रनबीर ने मना कर दिया तो उनकी जगह शाहिद कपूर को ले लिया गया। वैसे भी शाहिद युवाओं में काफी लोकप्रिय है। डेनिम ब्रांड के एक व्यक्ति ने इस बारे में कहा, '' फिल्म इंडस्ट्री में हम ज्यादातर सितारों को लेने की सोचते है इसलिए किसी व्यक्ति के बारे में बात करना ठीक नही है। हम केवल उसी के बारे में बात करेंगे जिससे डील फाइनल हो गई हो।''


Click it and Unblock the Notifications