फिर करीब आये रणबीर-दीपिका

इस स्पेशल स्क्रीनिंग की खास बात यह थी कि इसे देखने रणबीर की पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं। इस दौरान रणबीर दीपिका ने एक दूसरे से थोड़ी देर बातचीत भी की, लेकिन फिर दीपिका अपनी सीट पर जा बैठीं, क्योंकि वह फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित दिख रही थी। रणबीर भी दीपिका से कुछ दूरी पर जाकर बैठे।
फिल्ममेकर करम जौहर भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग को देखने के लिए आये थे। उन्होंने भी इन दोनों से कुछ देर चर्चा की। दरअसल ब्रेकअप के बाद रणबीर दीपिका को सिर्फ एक दूसरे पर कमेंट करते हुए देखा गया है। काफी लंबे समय बाद यह पहला मौका था जब दोनों ने हल्की बातचीत भी की। दोनों के बीच की केमेस्ट्री देखने में बहुत अच्छी लग रही थी। हालांकि अभी इन्हें लंबा सफर तय करना है।


Click it and Unblock the Notifications