बिस्कुट बेचने के लिए रणबीर कपूर ने लिए 12 करोड़!
जिसका ताजा उदाहरण है रणबीर कपूर का एक बिस्कुट का एड। जिसे शूट करने के लिए रणबीर ने 12 करोड़ मांगे थे जिसे देने के लिए कंपनी वाले पूरी तरह से तैयार हो गये। बस फिर क्या था रणबीर ने कपंनी से 12 करोड़ लिए और रणबीर ने उनके लिए शूट किया। कहा जा रहा है कंपनी की ओर से बनाये गये विज्ञापन को लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों की ओर से विज्ञापन और कंपनी की प्रोडक्ट की ओर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने से रणबीर की डिमांड बढ़ती ही जा रही है।
अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब रणबीर कपूर 12 करोड़ से ज्यादा कि डिमांड करें। मालूम हो कि रणबीर कपूर इन दिनों एक से ज्यादा विज्ञापनों में दिखायी पड़ते हैं। यही नहीं उन्होंने फिल्मों के लिए अपना रेट बढ़ा दिया है।
रणबीर की बढ़ती मांग के चलते निर्मातागण रणबीर को मुंहमांगी रकम देने के तैयार है, इसलिए रणबीर कपूर धड़ाधड़ विज्ञापन और फिल्में साइन कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
