रणबीर कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने बनाया रोमांटिक प्लान, करेंगी कुछ खास!
रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। रणबीर कपूर के लिए वैसे भी यह साल बेहद खास है। रणबीर और आलिया इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता से बेहद खुश हैं। रणबीर के जन्मदिन के मौके पर उनके घर पर आयोजित पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे।
लेकिन, आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के लिए कुछ खास प्लान किया है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद वैसे भी ये रणबीर कपूर का पहला बर्थडे है। जाहिर है, आलिया भट्ट ऐसे में स्पेशल प्लान करेंगी। दरअसल, आलिया भट्ट ने रणबीर के लिए उनके फेवरिट रेस्तरां में लंच का प्लान बनाया।

इस मौके पर वहां हर चीज रणबीर की ही पसंद की होगी। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अपने बेबी के आने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि वो और आलिया अपनी जिंदगी में आने वाले अगले पड़ाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
उन्होंने बातचीत में कहा- 'कमरा तैयार हो चुका है। बेबी के लिए जो कुछ भी जरूरी होता है, हमने वो सभी तैयारियां कर ली हैं।' रणबीर के अलावा आलिया भट्ट ने कहा है- 'मेरी चेक लिस्ट तैयार हो चुकी है। मैं चीजों का पूरा ध्यान रख रही हूं, कि हमारे पास सभी जरूरी चीजें हैं या नहीं। हम इसे ऐसे ले रहे हैं, जैसे कभी भी कुछ भी हो सकता है।' वहीं, रणबीर कपूर ने ये भी खुलासा किया कि बच्चे के आने की तैयारियों के बीच उनकी और आलिया भट्ट की बहस भी हो जाती है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लगभग 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद इस साल अप्रैल में शादी रचाई। वहीं, शादी के दो महीनों बाद ही उन्होंने अनाउंस किया कि वो जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications