रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा आलिया का हाथ, रोते हुए कहा - आपकी बेटी से

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा इन दिनों छाई हुई है। खबर है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। जिसकी तैयारी कपूर और भट्ट खानदान में शुरू हो चुकी है। हालांकि इस पर अभी तक दोनों परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन अब मुंबई मिरर की रिपोर्ट में इस बात को लगभग तय बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने आलिया संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला ले लिया है। रणबीर ने इस संबंध से आलिया के पिता महेश भट्ट से मुलाकात भी की। इसके साथ उन्होंने बड़े प्यार से इमोशनल होकर आलिया का हाथ मांगा है।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

मुंबई मिरर ने अपनी खबर में बताया है कि रणबीर आलिया का हाथ मांगते समय काफी इमोशनल हो गए थे। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इसके बाद इतना तय माना जा रहा है कि दोनों साल 2020 में शादी कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ये भी सामने आया था कि आलिया ने शादी के लिए अपना डिजाइनर लहंगा फाइनल कर लिया है।

महेश भट्ट ने कुछ दिन पहले टेलीग्राफ से बातचीत में कहा ता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको ये बात समझने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद है। वह अच्छे इंसान हैं। उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है।

मैं इसमें कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं। ये सब उनकी मर्जी से होगा। स्पॉटबॉय के मुताबिक आलिया-रणबीर की शादी साल 2020 के शुरुआती महीने में हो सकती है। ऐसी खबर है कि दोनों ने परिवार के सामने शादी के लिए हामी भर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X