Oppss.. फिल्म की सेट पर साथ सोते पकड़े गए रणबीर कपूर- अनुष्का शर्मा!
[गपशप] रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा फिलहाल करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रात- दिन एक कर फिल्म की शूटिंग की जा रही है। यहां तक की फिल्म के दोनों सितारे अपनी नींद भी फिल्म के सेट पर ही पूरी कर रहे हैं। यकीन नहीं आता.. तो देखिए यहां तस्वीर..
करण जौहर अपने फिल्म की तस्वीरें पहले भी शेयर करते आए हैं। लेकिन यह नई तस्वीर सबसे मजेदार है। इस तस्वीर में आप रणबीर और अनुष्का को सेट पर बेसुध सोते देख सकते हैं। करण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- "Non stop shoot for #AeDilHaiMushkil ...overworked cast and crew!"
ALERT: करण जौहर की फिल्म में शाहरूख नहीं.. सलमान खान होंगे हीरो!
ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है। लिहाजा, तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों एक्टर ठंड के कपड़ों में हैं और काफी क्यूट दिख रहे हैं।
करण जौहर की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा- रणबीर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी दिखने वाली हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में ऐश अनुष्का की बड़ी बहन बनी हैं। बहरहाल, यहां देखें फिल्म के सेट से तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications




