दीपिका की जगह रणबीर के साथ अनुष्का

हालांकि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की कहानी दीपिका को ही ध्यान में रख कर लिखी थी लेकिन अब खबर यह आ रही है कि वे दोस्ती निभा रहे हैं और वे अब नहीं चाहते कि दोनों के बीच और दूरियां बढ़े और बाल की खाल निकल जाये। इसलिए आयन ने अपनी योजना में बदलाव कर लिया है। ये फिल्म भी करन जौहर के बैनर में ही बन रही है और इस समय उनकी पसंदीदा नायिका अनुष्का शर्मा हैं। यही वजह है कि दीपिका की जगह फिल्म में अनुष्का शर्मा को लिया गया है।
अयान की ये फिल्म नवम्बर में फ्लोर पर उतरेगी। फिलहाल रनबीर भी रॉकस्टार का काम पूरा कर रहे हैं। फिर वो फिल्म बर्फी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग के बाद अब वे अपने दोस्त की जिम्मेदारी पूरी करेंगे। अब देखना यह है कि रनबीर की नयी जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ कैसी जंचती है।
anushka sharma अनुष्का शर्मा करन जौहर दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर deepika padukone karan johar ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications