रणबीर कपूर ने किया सलमान खान की ईद पर कब्‍ज़ा, एनिमल के साथ होगा ईद 2023 पर अटैक

अगले आने वाले कुछ साल रणबीर कपूर के फैन्स के लिए शानदार होने वाले हैं। क्योंकि जहां रणबीर कपूर, दो साल में एक फिल्म पूरी करते थे वहीं अगले दो सालों तक रणबीर कपूर की फिल्मों की लाईन लगी हुई है। अगले साल रणबीर कपूर की तीन फिल्में रिलीज़ को तैयार होंगी - शमशेरा, ब्रह्मास्त्र और लव रंजन की अनाम फिल्म। शमशेरा की रिलीज़ डेट मार्च 2022 रखी गई है वहीं ब्रह्मास्त्र और लव रंजन की फिल्मों की रिलीज़ डेट तय नहीं की गई है।

लेकिन रणबीर कपूर असली धमाका करेंगे तब जब वो अपने खूंखार अवतार में सलमान खान की ईद पर धावा बोलेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा की रणबीर कपूर मल्टीस्टारर फिल्म एनिमल को ईद 2023 पर रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं।

ranbir-kapoor-and-sandeep-reddy-vanga-s-animal-eyes-salman-khan-s-eid-2023

अब सभी जानते हैं कि ईद का मतलब सलमान खान। ऐसे में ईद पर या तो सलमान खान, रणबीर कपूर के साथ क्लैश करेंगे या फिर वो ये तारीख रणबीर कपूर के लिए छोड़ देंगे। एनिमल एक गैंग्स्टर फैमिली ड्रामा है जहां सारे किरदार डार्क होंगे और रणबीर कपूर एक साईकोपैथ के किरदार में दिखाई देंगे।

7 सालों से चल रहा ब्रह्मास्त्र पर काम

7 सालों से चल रहा ब्रह्मास्त्र पर काम

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पर पिछले सात सालों से काम चल रहा है और अब नवंबर में ये फिल्म अपना आखिरी शेड्यूल खत्म करेगी। ब्रह्मास्त्र पर काम तब शुरू हुआ जब रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी के साथ ये जवानी है दीवानी पर काम कर रहे थे। इस दौरान, दोनों ने एक सुपरहीरो फिल्म पर काम करने का मन बनाया। उस समय फिल्म का नाम ड्रैगन था।

संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म थी डेविल

संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म थी डेविल

सलमान खान से रणबीर कपूर ने केवल उनकी ईद रिलीज़ की तारीख नहीं ली है। बल्कि, पहले, संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की इस फिल्म का नाम था डेविल। जो कि सलमान खान की फिल्म किक का टैगलाईन भी था। लेकिन डेविल से शुरूआत होकर आखिरकार, रणबीर कपूर की ये डार्क फैमिली ड्रामा का नाम एनिमल तय किया गया।

पूरी करेंगे लव रंजन की फिल्म

पूरी करेंगे लव रंजन की फिल्म

एनिमल की शूटिंग शुरू करने से पहले, रणबीर कपूर लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग पूरी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 तक चलेगी। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे और फैन्स उनकी जोड़ी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं इस फिल्म के साथ बोनी कपूर अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं जो रणबीर कपूर के पिता के किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्मों के ढेरों ऑफर

फिल्मों के ढेरों ऑफर

रणबीर कपूर के पास इस समय कई फिल्मों के ऑफर हैं। इनमें इम्तियाज़ अली के साथ एक फिल्म, एक एंथेलॉजी, रामायण में राम का किरदार, सौरव गांगुली स्पोर्ट्स बायोपिक, बैजू बावरा रीमेक और दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म शामिल है। लेकिन अब तक रणबीर कपूर ने केवल एक ही फिल्म को हां किया है और वो है नितेश तिवारी की रामायण। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में दिखाई देंगे और ऋतिक रोशन रावण के।

निजी ज़िंदगी में बढ़ेंगे आगे?

निजी ज़िंदगी में बढ़ेंगे आगे?

खबरें हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल की शुरूआत में शादी कर सकते हैं। दोनों ही इस समय अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन साईट पर अक्सर नीतू कपूर के साथ दिखाई दे जाते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को ब्रह्मास्त्र के सेट पर डेट करना शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X