रणबीर-कैटरीना को मिला अल्टीमेटम...साथ मिलकर करो अब काम!
रणबीर कपूर और कैटरीना जग्गा जासूस काफी समय से कर रहे हैं और उनके ब्रेकअप का सबसे ज्यादा खामियाजा किसी को भुगतना पड़ता था तो वो हैं अनुराग बासु। अच्छी भली फिल्म उन्होंने शुरू की थी लेकिन दो की लड़ाई में नुकसान सबसे ज्यादा उन्हें ही हो गया।
[कंगना का 'करिश्मा'..बंद फोन से ही सेल्फी की बरसात...AMAZING..]
जब से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हुआ है दोनों ही जग्गा जासूस को सीरियसली नहीं ले रहे और इसका नतीजा ये है कि फिल्म बनने में टाइम लग रहा है और रिलीज डेट आगे खिसकते ही जा रही है। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर का नुकसान हो रहा जो अलग।

इसलिए फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर मीटिंग की। मीटिंग क्या ऐसा लग रहा कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की क्लास ही लग गई। पूरी यूनिट ने रणबीर और कैटरीना को बोला कि दोनों पुरानी बातें भूलकर साथ में मिलकर काम करें और फिल्म को पूरा करें।
फिलहाल देखा जाए तो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों का ही करियर ढलान पर है और दोनों को ही एक हिट फिल्म की जरूरत है। लिहाजा दोनों का इस फिल्म देना वैसे भी काफी जरूरी है।
हाल में निर्माता-निर्देशक के साथ मीटिंग में रणबीर-कैटरीना साथ बैठे। बैठक में तय हुआ कि अप्रैल 2017 में रिलीज होने वाली इस कॉमेडी फिल्म के लिए दोनों सितारे अपना अतीत भूल कर प्रमोशन में लगेंगेफिल्म में दोनों की रिलेशनशिप में तनाव और टूटन की वजह से पहले ही काफी देर हो चुका है।
ऐसा बोला जा रहा था कि दोनों कलाकारों में ब्रेकअप की वजह से इतनी कड़वाहट पैदा हो गई कि वह एक-दूसरे का सामना करना ही नहीं चाहते। सूत्रों के अनुसार इन्हीं बातों को स्पष्ट करने के लिए निर्माता-निर्देशक ने दोनों के साथ बैठक की और सारी बातों को क्लियर किया।
अनुराग बासु ने दोनों को यह भी समझाया कि फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ऐसा कुछ ना करें जिसका असर फिल्म पर पड़े और दोनों की इमेज पर भी। हाल में ही ये मीटिंग अनुराग बासु के ऑफिस में हुई थी।
रिर्पोट्स की माने तो दोनों सितारे इस बात पर सहमत हैं कि फिल्म को बराबरी से प्रमोट करेंगे और अपने रिलेशन को आड़े नहीं आने देंगे। दोनों मुंबई समेत अन्य शहरों में जाकर फिल्म के प्रमोशन के लिए भी तैयार हुए हैं।हो सकता है दोनों के इतना समझ लेने के बाद फिल्म का कुछ अच्छा हो जाए। वैसे जग्गा जासूस अब अगले साल ही रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications





