..................... Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's December wedding postponed to a Valentine Wedding | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दिसंबर वेडिंग पोस्टपोन - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दिसंबर वेडिंग हुई पोस्टपोन, कारण है बेहद रोमांटिक, नई तारीख की डीटेल्स

खबरें थीं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यही कारण है कि दोनों अक्सर अपने नए घर की कंस्ट्रक्शन साईट पर दिख जाते हैं और दोनों नीतू कपूर के साथ मिलकर इस घर के जल्दी बनने का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये दिसंबर वेंडिंग कैंसिल हो चुकी है।

दरअसल, नई रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब फरवरी के महीने में इटली में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये तारीख वैलेंटाईन्स डे के आसपास हो सकती है। हालांकि, सोनी राज़दान और रणधीर कपूर, दोनों ने ही किसी भी शादी की खबर की पुष्टि नहीं की है।

ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-s-december-wedding-postponed-to-a-valentine-italian-wedding

लेकिन गपशप गली की खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी अब 2022 तक पोस्टपोन हो चुकी है। अगर फरवरी तक बात नहीं जमी तो ये तारीख मई तक भी शिफ्ट की जा सकती है। इसका सीधा कारण ये भी है कि रणबीर और आलिया दोनों का ही 2022 के कैलेंडर का शुरूआती समय फिलहाल खाली है। हालांकि, रणबीर कपूर, इससे पहले, लव रंजन की श्रद्धा कपूर के साथ चल रही रॉमकॉम की शूटिंग पूरे करेंगे।

नकली शादी का कार्ड तक हुआ वायरल

नकली शादी का कार्ड तक हुआ वायरल

अफवाहें थीं कि पिछले ही साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 8 - 10 फरवरी के बीच फ्रांस में शादी करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों का लगातार खंडन किया गया लेकिन इन खबरों के बाद से ही रणबीर और आलिया की ये फोटोशॉप तस्वीर वायरल होने लगी थी। वहीं एक नकली शादी का कार्ड भी वायरल हो चुका था। हालांकि इस कार्ड में आलिया के नाम की स्पेलिंग गलत थी जिसके बाद इन सारी खबरों पर फुलस्टॉप लगा जिनके मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।

परिवार में हुआ है स्वागत

परिवार में हुआ है स्वागत

लॉकडाउन में रणबीर और आलिया ने काफी समय साथ बिताया है और रणबीर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान ये हिंट ज़रूर दिया है कि वो जल्दी ही शादी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया, लॉकडाउन के दौरान, एक ही साथ समय बिताते दिखे। आलिया की मां सोनी राज़दान ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि आलिया उनके साथ नहीं रह रही हैं। वहीं आलिया का स्वागत कपूर परिवार में ज़ोर शोर से किया जा चुका है। रणबीर की मां आलिया को अपनी दुनिया बताती हैं।

रणबीर की किस्मत वाली अंगूठी

रणबीर की किस्मत वाली अंगूठी

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जहां उनका चेहरा छिपा हुआ था और उनके हाथ में एक अंगूठी दिखी थी जिस पर 8 अंक बना हुआ था। 8 रणबीर कपूर का लकी नंबर है और जब इसे आलिया के हाथों में देखा गया तो फैन्स इस बात से काफी खुश दिखे कि अब आलिया और रणबीर की किस्मत साथ में जुड़ चुकी है।

रणबीर के साथ मज़बूती से खड़ी रहीं आलिया

रणबीर के साथ मज़बूती से खड़ी रहीं आलिया

इस बीच गाहे बगाहे आलिया भट्ट की क्यूट सी हरकतें कैमरे पर कैद हो ही जाती हैं। जैसे एक इवेंट के दौरान, आलिया के हाथ में फोन के वॉलपेपर पर रणबीर की ये तस्वीर कैद हो गई। माना जा रहा था कि पिछले साल अगर लॉकडाउन नहीं होता तो दोनों शादी के बंधन में बंध चुके होते। इसके बाद ऋषि कपूर के निधन से कपूर परिवार को बड़ा झटका लगा। जब ऋषि कपूर, लंदन में कैंसर का ईलाज करवा रहे थे तब आलिया भट्ट मज़बूती के साथ पूरे परिवार के साथ खड़ी रहीं और उन्होंने काफी समय लंदन में ऋषि कपूर के साथ ही बिताया।

पहली बार किया एलान

पहली बार किया एलान

आलिया भट्ट को बचपन से ही रणबीर कपूर पर क्रश था। इतना ही नहीं वो रणबीर कपूर से ही शादी करना चाहती थीं। उनकी क्यूट सी लव स्टोरी ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई। लेकिन दोनों एक साथ सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पर बतौर कपल दुनिया के सामने आए। कुछ ही महीनों पहले, रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ आलिया भट्ट के घर पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें साथ देख एक बार फिर दोनों की शादी की अफवाहें तेज़ी से उड़ीं लेकिन ये अफवाहें उतनी ही तेज़ी से बंद भी हो गईं।

सगाई की भी उड़ी थी अफवाहें

सगाई की भी उड़ी थी अफवाहें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नए साल का स्वागत भी एक साथ किया। उनका पूरा परिवार जैसलमेर में नया साल मनाने पहुंचा। इससे भी दिलचस्प था इस नए साल का स्वागत दीपिका और रणवीर के साथ करना जिसके बाद एक बार फिर दोनों की जैसलमेर के एक पांच सितारा रिसॉर्ट में सगाई की अफवाहें उड़ीं। अब देखना है कि आखिरकार ये शादी के बंधन में कब बंधते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X