तीसरी बार पोस्टपोन हुई रणबीर कपूर - आलिया भट्ट की शादी, इन चार कारणों से 2023 में ही ले पाएंगे सात फेरे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की अफवाहें काफी समय से उड़ रही है और माना जा रहा था कि इस बार पक्का दोनों दिसंबर में शादी कर लेंगे। लेकिन फिर खबरें आईं कि ये शादी पोस्टपोन होकर मई - जून 2021 में शिफ्ट हो चुकी है। लेकिन अब ताज़ा खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक बार फिर से अपनी शादी 2023 तक के लिए टाल दी है।
इस शादी के टलने के लिए चार अहम कारण हैं - पहला ये कि उससे पहले, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पास काम ही काम है और शादी करने की फुर्सत नहीं है। मान लीजिए शादी हो भी जाए तो दोनों छुट्टियों पर नहीं जा सकते हैं।

दूसरा कारण है ब्रह्मास्त्र। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये फिल्म आखिरकार, सितंबर 2022 में रिलीज़ हो रही है और दोनों उससे पहले शादी नहीं करना चाहते हैं। इसी फिल्म के सेट से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। तीसरा कारण है शादी की जगह। रणबीर और आलिया एक destination वेडिंग चाहते हैं और कोरोना के कारण, ये फिलहाल थोड़ी मुश्किल हो जा रही है।
इसके अलावा चौथा कारण है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर जो अभी भी बन ही रहा है। रणबीर और आलिया अपने घर का काम पूरा होेने का इंतज़ार कर रहे हैं।

बेहद बिज़ी शेड्यूल
2022 तक रणबीर और आलिया का शेड्यूल बुरी तरह से व्यस्त है। आलिया भट्ट जहां अपनी फिल्म गंगूबाई, ब्रह्मास्त्र और RRR के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगी वहीं दूसरी तरफ वो अपनी बाकी दो फिल्म रॉकी - रानी की प्रेम कहानी और जी ले ज़रा की शूटिंग भी शुरू कर देंगी। इन फिल्मों के कारण आलिया के पास ज़रा भी वक्त नहीं बच रहा है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर भी अगले साल अपनी फिल्म शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन और बाकी दो फिल्म लव रंजन की फिल्म और एनिमल की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में शादी का वक्त मुश्किल से निकल पाएगा।

बार बार फैन्स करा देते हैं शादी
अफवाहें थीं कि पिछले ही साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 8 - 10 फरवरी के बीच फ्रांस में शादी करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों का लगातार खंडन किया गया लेकिन इन खबरों के बाद से ही रणबीर और आलिया की ये फोटोशॉप तस्वीर वायरल होने लगी थी। वहीं एक नकली शादी का कार्ड भी वायरल हो चुका था। हालांकि इस कार्ड में आलिया के नाम की स्पेलिंग गलत थी जिसके बाद इन सारी खबरों पर फुलस्टॉप लगा जिनके मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।

नीतू कपूर की दुनिया हैं आलिया भट्ट
लॉकडाउन में रणबीर और आलिया ने काफी समय साथ बिताया है और रणबीर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान ये हिंट ज़रूर दिया है कि वो जल्दी ही शादी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया, लॉकडाउन के दौरान, एक ही साथ समय बिताते दिखे। आलिया की मां सोनी राज़दान ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि आलिया उनके साथ नहीं रह रही हैं। वहीं आलिया का स्वागत कपूर परिवार में ज़ोर शोर से किया जा चुका है। रणबीर की मां आलिया को अपनी दुनिया बताती हैं।

किस्मत वाली अंगूठी
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जहां उनका चेहरा छिपा हुआ था और उनके हाथ में एक अंगूठी दिखी थी जिस पर 8 अंक बना हुआ था। 8 रणबीर कपूर का लकी नंबर है और जब इसे आलिया के हाथों में देखा गया तो फैन्स इस बात से काफी खुश दिखे कि अब आलिया और रणबीर की किस्मत साथ में जुड़ चुकी है।

कई बार हो चुकी है सगाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नए साल का स्वागत भी एक साथ किया। उनका पूरा परिवार जैसलमेर में नया साल मनाने पहुंचा। इससे भी दिलचस्प था इस नए साल का स्वागत दीपिका और रणवीर के साथ करना जिसके बाद एक बार फिर दोनों की जैसलमेर के एक पांच सितारा रिसॉर्ट में सगाई की अफवाहें उड़ीं। अब देखना है कि आखिरकार ये शादी के बंधन में कब बंधते हैं।

वायरल शादी की तस्वीर
फैन्स को इस शादी का इतनी बेसब्री से इंतज़ार है कि रणबीर और आलिया की तस्वीरें फोटोशॉप होकर वायरल कर देते हैं। इस बीच गाहे बगाहे आलिया भट्ट की क्यूट सी हरकतें कैमरे पर कैद हो ही जाती हैं। जैसे एक इवेंट के दौरान, आलिया के हाथ में फोन के वॉलपेपर पर रणबीर की ये तस्वीर कैद हो गई। देखना है कि 2023 में ये शादी होती है या एक बार फिर बस ये कोरी अफवाह बनकर रह जाती है।


Click it and Unblock the Notifications