Raha Kapoor Pic: इस दिन बेटी की पहली तस्वीर शेयर करेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, नहीं छिपाएंगे चेहरा

Ranbir-Alia daughter Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय पापा मम्मी बनने की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। दोनों के फैंस उनकी बिटिया राहा की पहली झलक देखने को उत्सुक हैं। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट ने एक पोस्ट में अपनी बेटी का नाम शेयर किया था और बताया था कि दादी नीतू कपूर ने अपनी पोती का नाम रखा है।
वहीं, बेटी के नाम की घोषणा के साथ उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर भी शेयर की थी जो ब्लर थी। लेकिन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि वो अपनी बेटी को मीडिया या लाइमलाइट से दूर नहीं रखेंगे क्योंकि यह पूरी तरह संभव नहीं है। इसलिए आलिया भट्ट ने ननद करीना कपूर को फॉलो करने का फैसला किया है।
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस चीज को बखूबी जानते हैं कि वो कितनी भी कोशिश कर लें, उनकी बेटी राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर आ जाएगी। इसलिए दोनों ने अपनी बेटी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने का फैसला किया है।

इस दिन शेयर करेंगे तस्वीर
आलिया भट्ट ने फैसला किया है कि 6 महीने तक वो राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं शेयर करेंगी और जो तस्वीरें शेयर की जाएगी वो ब्लर होंगी। लेकिन, 6 महीने पूरे होने के बाद वो खुद राहा को दुनिया के सामने लेकर आएंगी और इंट्रोड्यूस करेंगी।

ब्रेक पर हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट फिलहाल ब्रेक पर हैं और मदरहुड के इस सफर को एन्जॉय कर रही हैं। रणबीर कपूर भी पापा बनकर बेहद खुश हैं लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से लीव पर नहीं हैं। रणबीर कपूर फिलहाल अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

रणबीर को मिले ताने
हाल ही में रणबीर कपूर को काम पर लौटने के लिए काफी ताने सुनने पड़े थे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की डिलीवरी के पांच दिन बाद उन्हें घर लेकर लौटे और इसके बाद आलिया और बेटी को घर पर छोड़कर रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल के सेट पर पहुंच गए। इस वजह से उन्हें काफी ताने सुनने पड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications