Ranbir-Alia ने चुन लिया अपनी 'लाडली' का नाम, दादाजी ऋषि कपूर से होगा खास कनेक्शन

Ranbir Rishi Alia

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। कपूर खानदान में खुशियां ही खुशियां आई हैं। जन्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नन्हीं परी को लेकर अस्पताल से घर पहुंचे और इस दौरान रणबीर-आलिया बेहद खुश लग रहे थे। रणबीर कपूर ने बड़े प्यार से अपनी लाडली को गोद में ले रखा था। वहीं, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपनी लाडली का नाम भी फाइनल कर लिया है।

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेबी का जो नाम फाइनल किया है, उसका ऋषि कपूर से खास कनेक्शन है। दोनों माता-पिता के नाम से जोड़कर बेबी का नाम रखने के ट्रेंड को नहीं फॉलो करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि, बेबी का नाम दादाजी ऋषि कपूर के नाम पर होगा।

भट्ट और कपूर खानदान ने मिलकर बेबी का नाम लगभग फाइनल कर लिया है। वहीं, नीतू कपूर अपने बेटे और बहू के इस फैसले के बारे में जानकर भावुक हो गईं। फिलहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि उनके चहेते स्टार्स नाम की घोषणा दुनिया के सामने करें।

वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बात करें तो दोनों फिलहाल पैरंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने मंगलवार को एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने हाथों में एक कॉफी कप पकड़ा हुआ था उसके ऊपर 'Mama' लिखा हुआ था। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कॉफी कप के साथ पोज देते हुए तस्वीर शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X