रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का बंगला बनकर हुआ तैयार, बिटिया संग करेंगे गृह प्रवेश

Ranbir Alia

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है और कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। मम्मी-पापा बनकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की खुशी सातवें आसमान पर है। इस बीच, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ी एक और खबर आई है कि, उनका बंगला बनकर अब तैयार हो गया है।

दरअसल, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बंगले के कंस्ट्रक्शन का काम पिछले तीन सालों से चल रहा था। लेकिन, अब ये पूरी तरह तैयार हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मिलकर इस बंगले का गृह प्रवेश अपने लाडली के साथ मिलकर करेंगे। इस घर को बनाने में हर चीज का ध्यान रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने खुद रखा है।

अब खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि कपूर परिवार अपनी बेटी का स्वागत इसी घर में कर सकता है। यानी कि आलिया भट्ट अस्पताल से सीधे इसी घर में कदम रख सकती हैं जिसे बड़े प्यार से दोबारा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मिलकर बनवाया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह बंगला 8 फ्लोर का होगा जिसमें रणबीर-आलिया और नीतू कपूर साथ में रहेंगे। इस घर में एक फ्लोर नीतू कपूर का होगा, एक फ्लोर रणबीर-आलिया का औऱ एक फ्लोर उनके बच्चे को ध्यान में रख कर बनाया गया है। वहीं, एक फ्लोर ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के लिए होगा।

इस घर में एक फ्लोर खास तौर पर ऋषि कपूर के नाम पर तैयार करवाया गया है जहां कपूर खानदान मिलकर पार्टी और गेट-टूगेदर करेगा। वहीं, अन्य फ्लोर पर स्वीमिंग पूल और ऑफिस तैयार किया गया है। बहरहाल, अब रणबीर-आलिया के फैंस को भी उनके इस घर की झलक का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X