बेबी के आने की तैयारियों के बीच रणबीर-आलिया में क्यों हुआ झगड़ा? जानें वजह
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए यह साल बेहद खास है। दोनों इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता से बेहद खुश हैं। इसके साथ ही अब ये कपल बेबी के आने की तैयारियों में भी जुट गया है। दोनों अपने होने वाले बच्चे के लिए उत्सुक हैं। आलिया और रणबीर कई बार इसके बारे में बातें करते भी नजर आए हैं। अब ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट एक बार फिर जाहिर की और बताया कि उनकी बेबी को लेकर बहस भी हो जाती है।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि वो और आलिया अपनी जिंदगी में आने वाले अगले पड़ाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बातचीत में कहा- 'कमरा तैयार हो चुका है। बेबी के लिए जो कुछ भी जरूरी होता है, हमने वो सभी तैयारियां कर ली हैं।'

रणबीर के अलावा आलिया भट्ट ने कहा है- 'मेरी चेक लिस्ट तैयार हो चुकी है। मैं चीजों का पूरा ध्यान रख रही हूं, कि हमारे पास सभी जरूरी चीजें हैं या नहीं। हम इसे ऐसे ले रहे हैं, जैसे कभी भी कुछ भी हो सकता है।' वहीं, रणबीर कपूर ने ये भी खुलासा किया कि बच्चे के आने की तैयारियों के बीच उनकी और आलिया भट्ट की बहस भी हो जाती है।
रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया भट्ट फिलहाल एक 'चाइल्ड केयर बुक' पढ़ रही हैं। इसी किताब को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ी हुई है। आलिया भट्ट दरअसल, इस किताब को पढ़ चुकी हैं और वो चाहती हैं कि रणबीर कपूर भी इस किताब को पढ़ें। वहीं, रणबीर का मानना है कि पैरेंटिंग किसी किताब से नहीं सीखी जा सकती है।
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लगभग 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, शादी के दो महीनों बाद ही उन्होंने अनाउंस किया कि वो जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications