इंतजार खत्म, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस दिन करेंगे 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट का ऐलान?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र लंबे समय से चर्चा में है। फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब इस फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स के द्वारा किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि आने वाली 15 दिसंबर को इसका ऐलान हो सकता है। जी हां, रिपोर्ट्स का कहना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर खुद पहला पोस्टर रिलीज करेंगे और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होगा।
हालांकि मेकर्स के द्वारा किसा तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ये फिल्म अपने स्टारकास्ट को लेकर भी काफी खबरों में रही है। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक दमदार किरदार में हैं। इनके अलावा नागार्जुन और मौनी रॉय भी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

बता दें ब्रह्मास्त्र को कई पार्ट में बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट है। जिसका बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा का रहा है। आलिया भट्ट सिनेमाघरों में इस साल गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ दस्तक देंगी।
इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है और कैमियो में अजय देवगन भी दिखेंगे। रणबीर कपूर की बात करें तो कुछ समय से लगातार वो फिल्म शमशेरा को लेकर भी चर्चा में हैं।
उन फिल्मों में एक है जो कि कई सालों से बन रही है लेकिन किसी ना किसी कारण पूरी नहीं हो पाई है। कई बार ये फिल्म शुरु हुई लेकिन पूरी नहीं हुई। इसके बाद कोरोना का के दौरान फिल्म प्रभावित हो गई। हालांकि अब सबकुछ काफी जल्दी होगा।


Click it and Unblock the Notifications