Supercast: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन!
[गपशप] तीन ऐसे नाम जिन्हें सुनकर ही मज़ा आ जाए। और इन्हें एक साथ लाने का काम कर रहे हैं अयान मुखर्जी। अयान रणबीर कपूर को लेकर एक सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं इस बात की चर्चा तो काफी दिनों से है लेकिन अब इस फिल्म को लेकर काम शुरू हो गया है। और अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सुपरकास्टिंग होनी वाली है।
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट को कास्ट करने की बात चल रही है वहीं अमिताभ बच्चन को भी स्क्रिप्ट भेजी गई थी जिस पर उन्होंने हामी भर दी है! इतना ही नहीं फिल्म की एक और डीटेल हैरान कर देगी।
[रणबीर ने तोड़ा शाहरूख, सलमान, सनी लियोन का बेकार रिकॉर्ड!]
फिल्म की रिलीज़ डेट को अगले साल दिसंबर का क्रिस्मस रखा गया है। वैसे किसी को याद हो तो दिसंबर और क्रिस्मस आमिर के नाम रहता है जो इस साल उन्होंने शाहरूख को दे दिया है। लेकिन क्या आमिर दंगल की रिलीज़ इस सुपरहीरो फिल्म के लिए आगे पीछे करेंगे? आखिर वो पीके के जिगरी दोस्त हैं ! जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[तो अगले ऋतिक रोशन बनना चाहते हैं रणबीर कपूर!]


Click it and Unblock the Notifications

