आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से 29 नवंबर को करने जा रहे हैं सगाई, देवर आदर के बाद लेंगी सात फेरे
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, बॉलीवुड के पावर कपल हैं और काफी दिनों से गपशप गली में उड़ रही अफवाहों के बाद माना जा रहा है कि ये पावर कपल 29 नवंबर को सगाई करने जा रहा है। ये सगाई केवल दोनों के परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में बेहद निजी समारोह में होगी। इसके बाद आलिया और रणबीर अप्रैल - मई 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
खबरें थीं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन ये शादी पोस्टपोन हो चुकी है। दोनों अक्सर अपने नए घर की कंस्ट्रक्शन साईट पर दिख जाते हैं और दोनों नीतू कपूर के साथ मिलकर इस घर के जल्दी बनने का इंतज़ार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया दोनों का ही 2022 के कैलेंडर का शुरूआती समय फिलहाल खाली रखा है। हालांकि, रणबीर कपूर, इससे पहले, लव रंजन की श्रद्धा कपूर के साथ चल रही रॉमकॉम की शूटिंग पूरे करेंगे। वहीं आलिया अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी कर रही हैं।
हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर के भाई, आदर जैन, रणबीर और आलिया की शादी से पहले, जनवरी - फरवरी 2022 में अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आदर, रणबीर कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन के बेटे हैं।

अलग अलग जगह हो चुकी है शादी
अफवाहें थीं कि पिछले ही साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 8 - 10 फरवरी के बीच फ्रांस में शादी करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों का लगातार खंडन किया गया लेकिन इन खबरों के बाद से ही रणबीर और आलिया की ये फोटोशॉप तस्वीर वायरल होने लगी थी। वहीं एक नकली शादी का कार्ड भी वायरल हो चुका था। हालांकि इस कार्ड में आलिया के नाम की स्पेलिंग गलत थी जिसके बाद इन सारी खबरों पर फुलस्टॉप लगा जिनके मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।

लॉकडाउन ले आया और करीब
लॉकडाउन में रणबीर और आलिया ने काफी समय साथ बिताया है और रणबीर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान ये हिंट ज़रूर दिया है कि वो जल्दी ही शादी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया, लॉकडाउन के दौरान, एक ही साथ समय बिताते दिखे। आलिया की मां सोनी राज़दान ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि आलिया उनके साथ नहीं रह रही हैं। वहीं आलिया का स्वागत कपूर परिवार में ज़ोर शोर से किया जा चुका है। रणबीर की मां आलिया को अपनी दुनिया बताती हैं।

पहन चुकी है लकी अंगूठी
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जहां उनका चेहरा छिपा हुआ था और उनके हाथ में एक अंगूठी दिखी थी जिस पर 8 अंक बना हुआ था। 8 रणबीर कपूर का लकी नंबर है और जब इसे आलिया के हाथों में देखा गया तो फैन्स इस बात से काफी खुश दिखे कि अब आलिया और रणबीर की किस्मत साथ में जुड़ चुकी है।

आलिया और रणबीर का मज़बूत साथ
इस बीच गाहे बगाहे आलिया भट्ट की क्यूट सी हरकतें कैमरे पर कैद हो ही जाती हैं। जैसे एक इवेंट के दौरान, आलिया के हाथ में फोन के वॉलपेपर पर रणबीर की ये तस्वीर कैद हो गई। माना जा रहा था कि पिछले साल अगर लॉकडाउन नहीं होता तो दोनों शादी के बंधन में बंध चुके होते। इसके बाद ऋषि कपूर के निधन से कपूर परिवार को बड़ा झटका लगा। जब ऋषि कपूर, लंदन में कैंसर का ईलाज करवा रहे थे तब आलिया भट्ट मज़बूती के साथ पूरे परिवार के साथ खड़ी रहीं और उन्होंने काफी समय लंदन में ऋषि कपूर के साथ ही बिताया।

ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी
आलिया भट्ट को बचपन से ही रणबीर कपूर पर क्रश था। इतना ही नहीं वो रणबीर कपूर से ही शादी करना चाहती थीं। उनकी क्यूट सी लव स्टोरी ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई। लेकिन दोनों एक साथ सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पर बतौर कपल दुनिया के सामने आए। कुछ ही महीनों पहले, रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ आलिया भट्ट के घर पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें साथ देख एक बार फिर दोनों की शादी की अफवाहें तेज़ी से उड़ीं लेकिन ये अफवाहें उतनी ही तेज़ी से बंद भी हो गईं।

पहले भी उड़ी सगाई की खबरें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नए साल का स्वागत भी एक साथ किया। उनका पूरा परिवार जैसलमेर में नया साल मनाने पहुंचा। इससे भी दिलचस्प था इस नए साल का स्वागत दीपिका और रणवीर के साथ करना जिसके बाद एक बार फिर दोनों की जैसलमेर के एक पांच सितारा रिसॉर्ट में सगाई की अफवाहें उड़ीं। अब देखना है कि आखिरकार ये शादी के बंधन में कब बंधते हैं।


Click it and Unblock the Notifications