रणबीर कपूर के जन्मदिन पर साथ नजर आई आलिया की मां और नीतू कपूर, कब होगी शादी?
रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है और काफी ज्यादा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार उनका जन्मदिन इसलिए और खास है क्योंकि कुछ ऐसा हुआ है जो अभी तक उनकी जिंदगी में नहीं हुआ होगा। बता दें कि इस बार उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट रहेंगी और हाल ही में एक फोटो ने काफी कुछ अलग बयान कर दिया है। बता दें कि रणबीर कपूर का रिश्ता पक्का हो चुका है है ऐसी खबर तब शुरु हुई जब नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान से मुलाकात की और ये फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।
इस फोटो में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि रणबीर कपूर इस बार अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है और उनका 28 सितंबर 1982 में मुंबई के मशहूर कपूर खानदान में हुआ था।

नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे दोस्त, फिलॉसिफर, और मार्गदर्शक। इस समय अक्सर देखा जाता है कि दोनो परिवार समय समय पर आपस में मिलते रहते है।
आलिया और रणबीर तो हर वक्त साथ ही रहते है और इस वक्त फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी कर रहें है। बता दें कि रणबीर और आलिया ने रिश्ते को कुबूल करते हुए समय की मांग की थी।
इसके अलावा दोनो माता पिता ने भी इस पर मुहर लगा दी थी और कहा था कि दोनो का जो फैसला होगा वो हमें मंजूर होगा। अब ऐसी चर्चा चल रही है कि काफी जल्दी दोनो शादी के बंधन में बंध सकते है।


Click it and Unblock the Notifications