#BoxOffice2018: रणबीर कपूर Vs अक्षय कुमार...एक धमाकेदार टक्कर

अक्षय कुमार की रोबोट सीक्वल काफी समय से सबको डरा रही है। दो बार फिल्म की रिलीज़ डेट बदली लेकिन दोनों बार क्लैश हो रही थी। और अब फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म के साथ क्लैश हो रही है।

अक्षय कुमार की रोबोट सीक्वल के साथ कुछ दिक्कत है। हर बार फिल्म की डेट बदलती है और हर बार ये किसी ना किसी के साथ क्लैश हो जाती है। अब माना जा रहा है कि अप्रैल 2018 में फिल्म रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर सकती है।

इससे पहले रोबोट सीक्वल, 2.0, दीवाली पर आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की गोलमाल अगेन के साथ क्लैश कर रही थी। इसके बाद फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की नीरज पांडे फिल्म अय्यारी के साथ क्लैश हो रही है।

ranbir-kapoor-akshay-kumar-to-battle-for-april-2018-box-office

दिलचस्प ये है कि रणबीर कपूर और अक्षय कुमार की फिल्मों के डायरेक्टर, राजकुमार हिरानी और शंकर ने बाहुबली से प्रेरित होकर अपनी फिल्में अप्रैल में रिलीज़ करने का फैसला लिया है।

वरना बॉलीवुड में फिल्में रिलीज़ डेट होने के बावजूद, छुट्टियों वाले वीकेंड या फिर त्योहार के वीकेंड का इंतज़ार करती रह जाती हैं और ये वीकेंड भी खान सुपरस्टार्स ने बुक कर लिए होते हैं।

अब अप्रैल में दोनों ही अपनी फिल्में रिलीज़ करने वाले हैं और जिस हिसाब से आजकल अच्छी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक रही हैं, ये काफी दिलचस्प मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X