#Viral: रणबीर और ऐश्वर्या की ये 20 साल पुरानी फोटो देखी है?

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय को ऐ दिल है मुश्किल में रोमांस करते देख सबको मज़ा आ गया है। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री आग लगा रही है।

लेकिन एक ज़माना ऐसा भी था जब रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय के असिस्टेंट डायरेक्टर थे और बात हो रही है करीब 20 साल पुरानी। दरअसल, ऐश्वर्या राय ने ऋषि कपूर के साथ आ अब लौट चलें में काम किया था।

ranbir-kapoor-aishwarya-rai-s-aa-ab-laut-chalein-pic

और इस फिल्म में रणबीर कपूर ने ऋषि कपूर को असिस्ट किया था। बस पहली बार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ने साथ में तभी काम किया था और उस दौर की एक तस्वीर रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर सामने आई।
[#Viral: ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे....लगी शर्त?]

रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं और ये तस्वीर है करीब 20 साल पुरानी यानि कि 16 -17 साल के रणबीर कपूर की।
[#SimpleBaat: 25 फ्लॉप फिल्में ही सही...पर सुपरस्टार इसी को कहते हैं]

आ अब लौट चलें 1999 में रिलीज़ हुई थी और फिल्म को डायरेक्ट किया था ऋषि कपूर ने। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी। ये वो शुरूआती दौर था जब ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में अपना मुकाम ढूंढ रही थीं।

वैसे हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल के गाने, ट्रेलर और टीज़र में रणबीर - ऐश्ववर्या को देखकर कोई यकीन नहीं करेगा कि दोनों में उम्र का इतना फासला है।
[#दो टूक: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...बहू ऐश्वर्या नहीं!]

जब से बुलेया गाना रिलीज़ हुआ है तब से लोग बार बार इसे देख रहे हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या के इन सीन से खुश नहीं है पर इस गाने में भी रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की केमेस्ट्री देखने लायक हैं।

गाने रणबीर भी काफी समय हाद अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं और ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में जहां जहां भी दोनों की केमेस्ट्री और सीन हैं वो काफी Sensous हैं ।

सीधे शब्दों में कहें तो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। पहली ही तस्वीर को देखकर आप समझ गए होंगे कि दोनों क्या लगे हैं। दोनों का ये रोमांटिक गाना और हॉट रोमांस हर किसी को पसंद आएगा।

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें देखकर आप भी समझ गए होंगे कि दोनों का रोमांस कैसा होगा। सबसे अच्छी बात ये है कि रणबीर कपूर से ऐश्वर्या राय भले लगभग 10 साल बड़ी हैं लेकिन कहीं भी दोनों को साथ में देखना अजीब नहीं लग रहा।

दोनों काफी अच्छे लग रहे। ऐश्वर्या राय इस गाने में भी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हर सीन और हर फ्रेम में वो कमाल की लग रही हैं।

रणबीर कपूर और ऐश का रोमांस तो फिल्म के टीजर में भी दिखा था लेकिन इस गाने के बाद दर्शकों की बेचैनी फिल्म के लिए बढ़ने वाली है।

फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के अलावा अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं। अब तो बस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

टीजर हो या गाना दोनों का रोमांस बखूबी दिखाया गया है। अब ये फिल्म तो करण जौहर की है तो जाहिर है फिल्म में जो भी होगा बेहद मजेदार ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X