#Viral: कल रात रणबीर - ऐश्वर्या के हॉट फोटोशूट की एक तस्वीर लीक हो चुकी है!

करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ने करवाया था एक हॉट फोटोशूट जिसकी एक तस्वीर लीक हो चुकी है और वायरल भी।

एक बात तो आप मानिए चाहे ना मानिए लेकिन ऐ दिल है मुश्किल के लिए ऐश्वर्या राय ने खुद को वापस बॉलीवुड में कायम करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया है।

फिल्म को प्रमोट करने के लिए उन्होंने और रणबीर कपूर ने एक बेहद हॉट फोटोशूट भी करवाया है जिसकी एक तस्वीर लीक तो हुई ही है, पर वायरल भी हो गई है।

Aishwarya Rai Ranbir Kapoor

और इस तस्वीर को देखकर वाकई आपको समझ में आ जाएगा कि बच्चन परिवार के ऐश्वर्या राय से खफा होने की जो भी अफवाहें थीं वो क्यों थीं।

हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर लग बेहद सेक्सी रहे हैं। और दोनों के साथ मौजूद है करण जौहर की फेवरिट चीज़ यानि कि काउच।
[#दो टूक: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...बहू नहीं!]

ऐश्वर्या राय बच्चन, मिस वर्ल्ड...नहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड और इस बात को करीब 20 साल बीत चुके हैं। और फिर ऐश्वर्या राय फिल्मों में आ गईं लेकिन अगर आज भी कुछ नहीं बदला है तो वो है उनकी खूबसूरती। जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी 20 साल पहले थीं।

हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल से ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर वायरल हुई। एक फैन ने हूबहू वैसी ही तस्वीर 16 साल पहल आई फिल्म जोश से निकाल कर रख दी। और वाकई तस्वीर हू ब हू थी। यकीन ना हो तो खुद ही देख लीजिए।
[#TooMuch: सनी लियोन के होते हुए...ऐश्वर्या राय की Boldness से शरमा गए!]

वैसे ऐ दिल है मुश्किल जब से बन रही है, तब से किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का ही शिकार है। जानिए फिल्म से जुड़ी हाल ही में हुईं कुछ दुर्घटनाएं -

पाकिस्तानी कलाकार
उड़ी हमले के बाद, अचानक से सबका ध्यान बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर आ गया। इसके बाद डिमांड की गई कि पाकिस्तानी कलाकार अपने देश वापस जाएं या फिर हमले की कड़ी निंदा करें। हालांकि पूरा बॉलीवुुड इस मुद्दे पर बंट गया कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करना चाहिए या नहीं।

फवाद खान का पलटवार
इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि फवाद खान ने पाकिस्तान पहुंच कर कहा कि भारतीयों के दिल छोटे होते हैं और बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है। वहीं उनके फैन्स ने भी कहा कि फवाद खान को स्टार बनने के लिए बॉलीवुड की ज़रूरत नहीं है।

अजय देवगन - शिवाय
ऐ दिल है मुश्किल अजय देवगन की शिवाय के साथ रिलीज़ हो रही है और यही कारण है कि दोनों फिल्मोंं का दीवाली पर क्लैश होना, पहली बार उत्सुक नहीं कर रहा है। बल्कि सब सोच रहे हैं कि किस फिल्म का क्या हाल होगा! क्या आपने स्कोर कार्ड देखा?-->[ऐ दिल है मुश्किल Vs शिवाय...कहां तक पहुंचा है SCORE!]

केआरके कंट्रोवर्सी
फिल्म को लेकर दावा किया गया कि करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करने के लिए केआरके को 25 लाख रूपये दिए गए। अजय देवगन ने तुरंत एक स्टिंग जारी किया जहां केआरके इस बारे में बात कर रहे थे। और उन्होंने साफ कहा कि करण जौहर इस मामले में थे या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।

झूठे प्रमोशन
वहीं अजय देवगन फैन्स भी सच जानने में जुट गए थे और उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल के पैसे देकर करवाए जा रहे सोशल प्रमोशन की पोल खोल दी। कैसे और क्या हुआ, वो ज़रा लंबा मुद्दा है। जान लीजिए यहां--->[#Kartoot: ऐसे खोला अजय देवगन फैन्स ने काला चिट्ठा...सामने आई तस्वीरें]

किसका कैमियो
फिल्म मेंं किसका कैमियो है ये अंत तक नहीं पता था। बाद में शाहरूख खान ने यह कैमियो किया। उनकी झलक देखकर लोग पागल, फिल्म के ट्रेलर में।

लीक हुई कहानी
फिल्म के ही एक कलाकार ने काफी हद तक फिल्म की कहानी बता दी थी। उन्होंने बताया कि वो अनुष्का के पिता हैं और रणबीर उनसे अनुष्का का हाथ मांगने आते हैं फवाद खान के लिए!

ऐश्वर्या की बोल्डनेस
ऐश्वर्या राय की बोल्डनेस ने तो मुद्दे को और भी गहरा बना दिया। माना जा रहा है कि कुछ सीन को लेकर बच्चन परिवार उनसे खफा है। लेकिन एक खुलासे ने सबको चौंका दिया।

करीना का गुस्सा
पहले शाहरूख वाला रोल सैफ कर रहे थे और जब सैफ के साथ बात नहीं बनी तो करण जौहर ने शाहरूख से इस किरदार को करने को कहा। अब इन अफवाहों के बीच करीना क्यों गुस्सा थीं पता नहीं।

दूसरा आदमी रीमेक
ये भी माना जा रहा है कि फिल्म ऋषि कपूर की फिल्म दूसरा आदमी का रीमेक हैं जहां एक विधवा औरत को एक कम उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है, जिसकी नई नई शादी हुई होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X