रणबीर को आया गुस्सा...कर डाला तमाशा

रणबीर कपूर को इतना गुस्सा आखिर क्यों आता है। जब देखो तब वो मीडिया पर भड़क जाते हैं। हां हम मीडिया वाले थोड़ा अति करते हैं पर बात तो बात करने से सुलझती है न भाई। ऊपर से रणबीर हैं साइलेन्ट टाइप। चुप्पी तोड़ते ही नहीं है। ठीक है उनकी पर्सनल लाइफ हैं। पर हम उन 100 करोड़ जनता का क्या करें जो ये जानना चाहती है कि बॉस सीन है क्या आखिर।

Ranbir Kapoor - Katrina Kaif

पहले करीना ने रणबीर की शादी पर चिकनी चमेली और शीला की जवानी पर डांस करने की बात कही... पर रणबीर ने अपना रिलेशनशिप भी एडमिट नहीं किया। फिर उन्होंने कैटरीना के साथ घर लिया। फिर वो उस घर में शिफ्ट हो गए। फिर उनकी मम्मी ने कैट को फैमिली फोटो से क्रॉप कर दिया। फिर...अरे हमारी भी तो कोई लिमिट है।
पढ़िए: रणबीर की फैमिली फोटो से कैटरीना क्यों हुईं crop

अब जब रणबीर साइलेंट मोड पर ही बैठे हैं तो मीडिया भी बन गया जग्गा जासूस और करने लगा उनका पीछा। बस इस बात पर रणबीर भड़क गए। बहुत चुनकर उन्होंने शब्द निकाले और अपने घर के बाहर जमा मीडिया वालों पर प्यार बरसाने लगे। लेकिन अब मीडिया को भी रणबीर के ये सब टोटके मैनेज करने की आदत हो गई है।

तो बस सब वहां से रफूचक्कर हो गए। पर उनका वैन और सामान वहीं था। रणबीर ने झट दिमाग लगाया और कैमरा रख लिया फिर ड्राइवर के माफी मांगने पर सबको वापस बुलाकर सॉरी बोलने को कहा। अब ये तो लिमिट हो गई न। आखिर रणबीर को इतना गुस्सा आता क्यों है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X